बैतूल
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बीजेपी नेता की गोली लगने से मौत हो गई है। बेडरूम में उनका शव मिला है। पास में ही एक पिस्तौल भी मिली है जिससे गोली लगने से मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। सबसे बड़ा यवाल यह है कि क्या उसने गोली मारकर आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर दी?
दरअसल घटना सारनी थाना क्षेत्र के बगडोना की है। बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष रवि देशमुख की गोली लगने से मौत हो गई है। हादसे के वक्त रवि की पत्नी और मां मन्दिर गए थे और बेटा स्कूल के लिए निकला था। बताया जाता है कि बेटा टिफिन लेने वापस घर आया तो बेडरूम में पिता का शव पड़ा देखा तो आवाक रह गया। उसने तुरंत इसकी खबर घऱ वालों को दी। रवि को पिछले दिनों बीजेपी सदस्यता अभियान के लिए सम्मानित किया गया था। रवि ने एक हजार से अधिक बीजेपी सदस्य बनाए है। मृतक रवि एक कम्प्यूटर शॉप संचालित करता था। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मामले की जांच के लिए नर्मदापुरम से एफएसएल की टीम बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान