भोपाल
भाजपा ने मिशन-2024 की तैयारी के लिए केंद्र की योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संपर्क की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों की लोकसभावार सूची के आधार पर क्षेत्र के सांसद-विधायक और निकाय, जनपद व जिला पंचायत के सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि इनसे प्रत्यक्ष संपर्क साधेंगे।
पार्टी की तैयारी यह भी है कि इन हितग्राहियों को ही बूथ स्तर पर तैनात किया जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नमो एप के जरिये हितग्राहियों से बात कर सकते हैं। पार्टी की तैयारी है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी भले घोषित न हों, लेकिन जनवरी अंत तक हर संसदीय क्षेत्र में चुनाव कार्यालय प्रारंभ कर दिए जाने चाहिए। हर लोकसभा क्षेत्र में एक लोकसभा चुनाव प्रभारी संगठन की ओर से तैनात किया जाएगा।
इसके अलावा भाजपा सरकार के एक मंत्री को भी लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम अनुकूल आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, लेकिन अब इस जीत की खुमारी से निकलकर लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करनी है।
मार्च में आचार संहिता लगने की संभावना है। इसे देखते हुए भाजपा की कोशिश है कि चुनाव प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां जल्द शुरू कर मार्च से पहले पूरी कर ली जाएं। इसके अलावा पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले चलाए जाने वाले अभियान भी इसी महीने शुरू करने के प्रयास में है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू