भोपाल
विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अभी से जमीनी तैयारी शुरू कर दी है। संगठन ने अल्पसंख्यक मोर्चा को नवमतदाताओं को मोदी मित्र के जरिए जोड़ने का टॉस्क दिया है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एजाज खान ने बताया कि विधानसभा चुनाव में 14 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने बीजेपी को वोट दिया था। लोकसभा चुनाव में इसे और बढ़ाने के लिए मोर्चा अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। संगठन स्तर पर मोर्चा को प्रदेश स्तर पर 25- 25 हजार नवमतदाताओं की संख्या को लेकर दो आयोजन कराने का लक्ष्य दिया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि दोनों आयोजनों में मोर्चा 2- 2 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मोर्चा ने प्रदेश के सभी जिलों में 5 जनवरी से 8 जनवरी के बीच जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रखने का आदेश जारी किया है।
पसमांदा मुस्लिमों को जोड़ने का लक्ष्य
लोकसभा चुनाव को मददेनजर रखते हुए प्रदेश के पिछड़े पसमांदा मुस्लिमों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मोर्चा के पदाधिकारी परमांदा मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित कल्याण से जुड़ी चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि 37 फीसदी मुस्रिम लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि बीजेपी विकास को लेकर कोई भेदभाव नहीं करती है।
पांच लोकसभा सीटों पर फोकस
मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में भले ही मुस्लिम आबादी 9 फीसदी हो लेकिन प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों पर मुस्लिम आबादी हार- जीत में बड़ी भूमिका निभाती है। भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर और खंडवा को लेकर मोर्चा मुस्लिम आबादी को साधने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाने का संकल्प लिया है। संवाद केंद्र के जरिए मोर्चा के लोग मुस्लिम मतदाताओं को बीजेपी सरकार की उपलब्धिों के बारे में बताएंगे। जिससे मुस्लिम वर्ग के बीच बीजेपी को लेकर जो पूर्वाग्रह है वह खत्म हो सकें।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू