भोपाल
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में 3868 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार करीब 22 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। 10 वीं की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। वहीं, 12 वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी।
कक्षा 10 वीं की परीक्षा हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी, जबकि परीक्षा के अंतिम दिन एनक्यूएसएफ और एआई पेपर के साथ समाप्त होगी। वहीं, 12 वीं कक्षा की परीक्षा भी हिंदी के पेपर के साथ ही शुरू होगी। जबकि आखिरी दिन छात्र उर्दू और मराठी का पेपर लिखेंगे। एमपी बोर्ड 10 वीं-12वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी।
प्रश्न पत्रों को लाने ले जाने होगी ट्रेकिंग
प्रदेश में पिछली बार हुए पेपर आउट से सबक लेते हुए बोर्ड ने इस बार कई नए प्रावधान किए हैं। इस बार थानों से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्रों को लाने ले जाने के लिए केंद्र वार ट्रेकिंग की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त होंगे। जो प्रश्न पत्रों के बंडल को केंद्र तक पहुंचाएंगे। इसमें कलेक्टर प्रतिनिधि पेपर थाने से रिसिव करने पर उसके फोटो को एप पर अपलोड करेगा। इसके बाद केंद्र पर पहुंचने पर उसके फोटो को खींचकर एप पर अपलोड किया जाएगा। यदि उसको अधिक समय लगता है तो उसका भी तथ्यों के साथ कारण देना होगा।
आंसरशीट में बार कोड रहेगा।
बोर्ड की परीक्षा में रोल नंबर और नाम लिखने की प्रक्रिया के चलते मंडल पर कॉपी चेक होने में गड़बड़ी संभव है। इसको लेकर अब आंसरसीट में रोल नंबर की जगह बार कोड रहेंगे। इससे मूल्यांकनकर्ता को यह नहीं पता नहीं चल सकेगा कि आंसरशीट किस छात्र की है।
बोर्ड ने जारी किया टोल फ्री नंबर
10वीं क्लास का आखिरी पेपर 28 फरवरी और 12वीं का 5 मार्च को होगा। एमपी बोर्ड ने विद्यार्थियों को एग्जाम फोबिया से बचाने के लिए टोल फ्री नंबर 18002330175 जारी किया है।
शिक्षकों की छुट्टी रद्द
बोर्ड परीक्षा के लिए एस्मा एक्ट लागू किया गया है। इस एक्ट के तहत बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन और छुट्टी की अनुमति नहीं होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि 10वीं-12वीं परीक्षा के दौरान कोई भी शिक्षक छुट्टी नहीं ले सकेगा।
611 संवेदन और अतिसंवेदनशील केंद्र
एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए 7,501 केंद्रों पर दोनों परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें हाईस्कूल के 3,863 एवं इंटर के 3,638 परीक्षा केन्द्र हैं। 302 संवदेनशील और 309 अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र हैं।
ऐसी मिलेगी बोर्ड कॉपी
नई गाइडलाइन के मुताबिक वोकेशनल और संस्कृत विषय के लिए 20 पेज की कॉपी दी जाएगी। गणित विषय में 32 पन्नों की ग्राफ कॉपी दी जाएगी। बता दें कि इस बार सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू