भोपाल/नई दिल्ली: 30 अक्टूबर 2025
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की गुरुवार को भूटान जाते समय इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार दोपहर भूटान के लिए रवाना होने के बाद भारी बारिश और आसमान में कम दबाव के कारण उनके विमान की बागडोगरा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बता दें कि वित्त मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें आज ही भूटान पहुंचना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते ऐसा हो नहीं सका। अब वे फिलहाल रात भर सिलीगुड़ी में ही रुकेंगी।
शुक्रवार सुबह भूटान रवाना हो सकती हैं वित्त मंत्री
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अगर मौसम सामान्य रहा, तो निर्मला सीतारमण शुक्रवार की सुबह फिर से भूटान के लिए रवाना होंगी। बता दें कि केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक भूटान की आधिकारिक यात्रा पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। उन्हें आज ऐतिहासिक सांगचेन चोखोर मठ दौरे के साथ अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत करनी थी। इस मठ की स्थापना 1765 में हुई थी और यह आधुनिक बौद्ध अध्ययन में संलग्न 100 से अधिक भिक्षुओं का निवास स्थान है।

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति