रतलाम
महू- नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सरवड़ जमुनिया के पास बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक बस ड्राइवर व दूसरा सहायक ड्राइवर है। ड्राइवर स्ट्रेरिंग में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे सरवन जमुनिया के समीप ट्रक और बस में भीषण हादसा हो गया। इंदौर से रतलाम की ओर आ रही बस ट्रक से जा टकराई। इससे बस ड्राईवर। 45 वर्षीय रईस पठान पुत्र अब्दुल रहमान पठान निवासी पांसल चौराहा एकता नगर, भीलवाड़ा (राजस्थान) व 55 वर्षीय साबिर पुत्र मोहम्मद यूसुफ अब्बासी निवासी काजी खान की मस्जिद जावरा रोड, रतलाम की मौत हो गई। दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर होने से हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में सवार घायलों की चीखे गूंज उठी। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू