उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव का टिकट फाइनल हुए कुछ ही समय हुआ और उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज हो गया। अतिउत्साह में ऐसा स्वागत सत्कार हुआ कि खुद पर प्रकरण दर्ज करवा बैठे।
आदर्श आचार संहिता के पालन करवाने को लेकर एफएसटी की टीम ने अपनी कमर कस रखी है। जिसके चलते उन्हें कल सूचना मिली थी कि उज्जैन दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव द्वारा एक रैली शहीद पार्क से निकाली जा रही है। जिसमें आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। सूचना मिलते ही एफएसटी की टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्हें शिकायत सही होने की पुष्टि हुई।
टीम ने थाना माधवनगर पहुंचकर एक प्रतिवेदन दिया। जिस पर कार्यवाही करते हुए माधवनगर थाना पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ धारा 188 व मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 7/5 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि एफएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान शहीद पार्क पर उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव की रैली मे दी गई अनुमति का उल्लंघन होने की जानकारी मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि रैली के लिए दी गई अनुमति का उल्लंघन किया जा रहा है।
जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव को सिर्फ शहीद पार्क पर एकत्रित होने और रैली निकालने की अनुमति दी गई थी, लेकिन रैली के साथ निकले डीजे की अनुमति उनके द्वारा नहीं ली गई थी। इसी मामले में ही कांग्रेस प्रत्याशी यादव पर धारा 188 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 7/5 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू