रायसेन
रायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी। फिर गुमटी में चाय पी रहे लोगों को उड़ाते हुए 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों के पैर धड़ से अलग हो गए।
धड़ से अलग होकर20 फीट दूर गिरे पैर
जानकारी के अनुसार रायसेन में तेज रफ्तार एंडेवर कार ने पहले मोटर साईकल सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद फिर गुमठी में चाय पी रहे लोगों को उड़ाया। इस घटना में कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है इसमें कई लोगों के पैर धड़ से अलग हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घायलों के पैर धड़ से अलग होकर 20 फीट की दूरी तक गिरे हैं।
खंती में जाकर पलटी कार
पुलिस के अनुसार तेज बेकाबू कार पलटकर खंती में जा पलटी है। इस इस भीषण हादसे में 9 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। है।
पांच लोगों को भोपाल रैफर
पैर कटकर अलग हुये चार घायलों सहित एक और के साथ कुल पांच लोगों को भोपाल रेफर किया गया है। बाकी चार अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
घायलों की हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार जिन गंभीरों को भोपाल रेफर किया गया है उन सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी घटना रायसेन-विदिशा रोड पर ग्राम कटारिया के सामने की है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान