पश्चिम बंगाल
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मंगलवार को पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि पहुंची और इलाके में जमीन कब्जाने का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ताओं से बातचीत की एवं उनके दस्तावेजों की पड़ताल की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों के साथ इलाके में गए सीबीआई अधिकारियों ने उन लोगों से बात की जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस से अब निलंबित शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
दौरा कर रही है और ग्रामीणों से बातचीत कर रही
सीबीआई अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारी टीम संदेशखालि का दौरा कर रही है और ग्रामीणों से बातचीत कर रही है। आज हमारे अधिकारियों ने उन ग्रामीणों से बात की जिन्होंने जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है और उनके दस्तावेजों की भी जांच-पड़ताल की।'' इस महीने की शुरुआत में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखालि में जमीन कब्जाने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया था। इन दोनों मुद्दों को लेकर इस साल के फरवरी में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था।
अदालत ने सीबीआई को मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर 5 जनवरी को भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था जब वे कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में शाजहां शेख के परिसर की तलाशी के लिए संदेशखालि गए थे।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”