धार
गाजियाबाद में केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने केंद्र सरकार से अपील की है कि धर्मान्तरण को रोकने के लिए अविलम्ब कानून बनाया जाये।उन्होंने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मान्तरण से राष्ट्रांतरण हो जाता है जो राष्ट्रीय अखंडता से खिलवाड़ है जो चिंता का विषय है।
आर्य नेता अनिल आर्य ने कहा कि धर्म बदलने से विचार सोच व फिर राष्ट्रीय निष्ठा बदल जाती है।जहां गरीबी व अभी अशिक्षा है वहां इसकी प्रबल संभावना रहती है क्योंकि लालच,भय व ब्रैंन वाश से व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया जाता है।केन्द्र सरकार के कानून बनाने से यह पूरे देश में समान रूप से लागू होगा यह आज के समय की सबसे बड़ी आवश्कता है।
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने श्रद्धा हत्या केस में दुःख व्यक्त करते हुए हिन्दू युवतियां से झूठे प्यार से सावधान रहने की अपील की है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान