भोपाल/पटना: 17 सितंबर 2025
बिहार चुनाव से पहले पटना हाई कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने कांग्रेस के उस एआई वीडियो, जिसमें पीएम मोदी और उनकी मांग को दिखाया गया था, को हटाने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट ने अब इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने बीते दिनों पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर एक एआई वीडियो जारी किया था, इस वीडियो में दिखाया गया था कि पीएम मोदी की मां उनके सपनों में आती हैं और उनसे बात करती हैं, कांग्रेस के इस वीडियो पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
बीजेपी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
कांग्रेस के इस एआई वीडियो पर बीजेपी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को लेकर कहा था कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर पीएम मोदी की मां का अपमान कर रही है। यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह ‘गालियों’ कांग्रेस बन गई है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि कांग्रेस को इस वीडियो को लेकर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी की मां, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका अपमान किया है, कांग्रेस के नेताओं को इस वीडियो के लिए माफी मांगनी चाहिए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान