भोपाल
वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने पालपुर कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार में नये सदस्यों के जन्म पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पालपुर कूनो नेशनल पार्क का वातावरण चीतों के स्वास्थ्य के लिये अनुकूल साबित हुआ है।
वन मंत्री चौहान ने कहा कि चीता परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि का सफल परिणाम है। चीता संरक्षण एवं संवर्धन के लिये प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम दुनिया में हुआ है। उन्होने कहा कि वन्य जीव प्रबंधन की दृष्टि से चीता परियोजना अन्य देशों के लिये एक उदाहरण बन गई है। वन्य जीव विशेषज्ञ चीता परियोजना का अध्ययन करने मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वनमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान