October 21, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर के इरिकपाल हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, जमीनी विवाद में की थी दो भाइयों की हत्या

जगदलपुर.

जगदलपुर में जमीन विवाद को लेकर उपजे विवाद में इरिकपाल गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि इरिकपाल में रहने वाले चंद्रशेखर और योगेश के द्वारा गांव में पांच एकड़ जमीन खरीदकर उसे अपने नाम करवाने के साथ ही वहां खेती किसानी कर रहे थे। लेकिन गांव के कुछ लोग उस जमीन को हथियाने के फिराक में थे, वर्षो से चले आ रहा विवाद कोर्ट तक भी जा पहुंचा था। जहां पूरी जाँच होने के बाद कोर्ट ने फैसला दोनों भाइयों के पक्ष में दिया था। इन सबके बाद भी सिविल कोर्ट में दोबारा मामला चल रहा था। लेकिन मंगलवार को गांव के लोग दोनों भाइयों को डराने धमकाने के लिए गए थे। इस दौरान विवाद इतना गहराया कि गांव के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस बल के साथ गांव आ पहुंची। जहां पुलिस ने सबसे पहले मृतकों के शव को मेकाज भिजवाया और गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जिन छह आरोपियों को पकड़ा है उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

You may have missed