कोरबा.
कोरबा में एसबीआई कर्मी की लापरवाही से भीषण आगजनी हो गई। यहां काम के बाद कर्मी एसी ऑफ करना भूल गए, जिससे बढ़ती गर्मी ने शार्ट सर्किट करा दिया जिससे यहां भीषण आग लग गई। दरअसल, मंगलवार देर रात करीब सवा 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कार्यालय में आग लग गई।
आग लगने की जानकारी होते ही यहां आस-पास के लोगों में अपराध अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद तुरंत सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया। आग कैश और जरूरी दस्तावेजों तक पहुंचती उससे पहले ही काबू पा लिया। बैंक के अधिकारी माधवी सिंह ने बताया कि उसे फोन पर घटना की जानकारी मिली, जहां मौके पर पहुंची तो देखा कि ऑफिस में आग लगी हुई है। दमकल वाहन को बुलाया गया, जहां उसकी मदद से आग पर काबू पाया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय