दुर्ग/बालोद.
बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक डॉक्टर अपनी कार सहित नाले में जा गिर, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि भारी बारिश के चलते चालक को दिखना कम हो गया होगा, जिस वजह से यह हादसा हुआ। भारी बारिश में पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतक युवक बालोद के ग्राम भानपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कि दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में पदस्थ था।
पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। गुरुर ब्लॉक के भुलन डबरी की यह घटना बताई जा रही है। गुरुर थाना प्रभारी तुल सिंह पट्टावी ने पूरी घटना की पुष्टि की है। बीती रात हो रही मूसलाधार बारिश, जो की शाम छह बजे से पूरी रात हुई। इसी दौरान की घटना बताई जा रही है। वहीं सरपंच भानपुरी अरुण साहू ने बताया कि मृतक थानेश साहू मेडिकल कर्मचारी था। रात में पुलिस द्वारा शव को रेस्क्यू कर अस्पताल में रखवा दिया गया था और अभी पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है।
काम से लौट रहा था डॉक्टर
मृतक थानेश साहू अपने काम से लौट रहा था। हादसा भुलन गांव और मंदिर के बीच हुआ है। कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश में कुछ नजर ना आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय