बलौदा बाजार.
बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुबह सात बजे विधायक के निवास एएसपी अभिषेक सिंह की अगुवाई में भिलाई पहुंची थी। 11 घंटे के बाद पुलिस आखिरकार विधायक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इससे पहले बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस पहुंची थी।
सुबह से पुलिस विधायक निवास के बाहर मौजूद रही है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। विधायक के बंगले के बाहर समर्थक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस सुबह सात बज से देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी। बंगले के बाहर बलौदा बाजार एएसपी अभिषेक सिंह, डीएसपी बलोदा बाजार ईश्वर चंद्राकर, निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों की टीम शामिल थी । समर्थकों की भीड़ को देखते हुए दुर्ग जिला पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया गया था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय