राजनांदगांव.
राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आए दिन शराब पीकर विवाद करने पर परेशान होकर भाई ने ही अपने भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश दी गई। लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है और जेल में भेज दिया है।
बीते 14 जुलाई को ज्यादा शराब पीने के बाद शरीर में कोई हलचल नहीं होने की सूचना पर छुरिया अस्पताल में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा मृतक खेमू साहू की मृत्यु गला दबाने से होने और हत्या होने की रिपोर्ट पर छुरिया थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी बड़े भाई महेंद्र साहू से पूरे मामले में पूछताछ की। मृतक द्वारा आए दिन अपने भाई के साथ शराब पीकर घर में वाद विवाद करना और गाली-गलौज देना बताया गया। जिससे तंग आकर 14 जुलाई 2024 को भी आरोपी द्वारा घर में अपने भाई से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने रंजिश रखते हुए अपने ही भाई पर मुक्के से वार और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। घर वालों को ज्यादा शराब पीने से मृत्यु बताया गया। पुलिस ने पूरे मामले में खुलासा किया है। जहां आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय