बीजापुर.
रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ एक जवान ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जख्मी हुए जवान को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान मनोज दिनकर ने सुबह पांच बजे के करीब अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर अपनी जान लेने की कोशिश की।
सुबह कैंप के अंदर चली गोली की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। अन्य जवानों ने जब देखा कि जवान मनोज ने खुद को गोली मार ली तो अन्य जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया गया। जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया हैं। घटना की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना का कारण सामने नहीं आ सका था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय