बीजापुर.
नगर पंचायत भैरमगढ़ के एक कांग्रेसी वार्ड पार्षद सुबह से लापता है। दिन भर की खोजबीन और पतासाजी के बाद रात में लापता पार्षद की पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया गया है कि भैरमगढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस पार्षद दुरूप साय कुपाल गुरुवार की सुबह 9 बजे घर से निकले और इसके बाद वह अब तक वापस नहीं लौटे हैं।
पार्षद की दिनभर तलाश और खोजबीन के बाद पत्नी सुबमती कुपाल ने रात में भैरमगढ़ थाना पहुंचकर पति को खोजने के लिए आवेदन पत्र दिया। भैरमगढ़ थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि पार्षद दुरूप साय कुपाल की पत्नी अभी थाना आकर रिपोर्ट के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे पार्षद कुपाल अपने दोस्त के साथ निकला है। जो अब तक वापस नहीं लौटा है। थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि पार्षद की पति के आवेदन पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय