दंतेवाड़ा.
दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पालो मरकाम 45 वर्ष शराब की आदि थी। घर में पति व बच्चों के द्वारा बार-बार उसे शराब पीने से मना भी करते थे।
मंगलवार को घर के सभी लोग खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे। उसी समय महिला ने घर मे रखे जहर का सेवन कर लिया, शाम को जब परिजन घर पहुँचे तो महिला बिहोश पड़ी हुई थी, परिजनों ने महिला को उपचार के लिए बचेली अस्पताल ले गए, जहाँ से महिला के खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जहाँ शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय