धमतरी.
धमतरी में भूत-प्रेत का डर दिखाकर और संतान प्राप्ति के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। अपने आप को बाबा बताने वाले तीन आरोपियों ने 14 लोगों से 11 लाख रूपये से ज्यादा की ठगी की है। वही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गरियाबंद निवासी पूरन साहू अपने आप को बाबा बताता था और लोगों को शारीरिक इलाज, घर बंधन, भूत-प्रेत भगाने के नाम पर दैवीय प्रकोप का भय दिखाते थे।
साथ ही जिनकी कोई संतान नहीं होती थी उसे संतान प्राप्ति की गारंटी देता था। इसके एवज में उनसे मोटी रकम वसूल करता था। वहीं जब लोगों को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ तो मगरलोड थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पूरन साहू और उसके सहयोगी मगरलोड निवासी रमाकांत साहू एवं भीष्म कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर तीनों ने ठगी की बीत स्वीकार की। पुलिस की माने तो आरोपी भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी करता था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय