कोरबा.
कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर बस्ती में 22 वर्षीय भगवती यादव ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतिका भगवती यादव लाश उसके कमरे में मिली है। वह ज्वेलर्स की दुकान पर काम करती थी सुबह उठने के बाद वह आज काम में नहीं जाने की बात कह कर घर पर बैठी हुई थी 12:00 बजे लगभग घर के बाकी सदस्य कम पर गए हुए थे महिलाएं अपने काम पर लगी हुई थी अचानक वह अपने कमरे के अंदर गई और फांसी लगाकर जान दे दी।
जब परिजनों की नजर बंद कमरे पर पड़ी तब उन्हें कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई और दरवाजा तोड़ा इस दौरान भगवती यादव की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। भगवती यादव की मौत हो चुकी थी इस घटना के बाद घर पर कोहराम मच गया और परिजन की पुकार मचाने लगे। इस घटना के बाद बस्ती वालों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच कार्यवाही शुरू करते हुए मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया जिसमें मृतिका भगवती ने लिखा है कि आई लव यू फैमिली, मैं परेशान हो गई हूं और जीना नहीं चाहती दादा दादी मम्मी पापा भाई बहन सभी से माफी चाहती हूं। मुझे माफ करना मैं खुदकुशी कर रही हूं और इसकी जिम्मेदार स्वयम हु। परिजनों की माने तो वह कुछ दिनों से परेशान थी लेकिन पूछे जाने पर कुछ भी नहीं बताती थी काम पर जाती थी और घर वापस आ जाती थी उन्हें लगा कि रोज की तरह सामान्य होगा लेकिन उन्हें क्या पता था कि भगवती या घातक कदम उठाएगी। सीएसईबी चौकी पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतिका के मोबाइल को भी जप्त किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय