रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर रेल मंडल को एक नई वंदेभारत ट्रेन मिल सकती है. रेलवे के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक दुर्ग से विशाखापट्नम के लिए ये नई ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते है. रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते है हुए कहा है कि इसकी तैयारियां करने के मौखिक निर्देश दे दिए गए है. लेकिन आधिकारिक आदेश न निकलने की बात अधिकारी कह रहे है.
वहीं दुर्ग रेलवे स्टेशन में भी अधिकारियोंने 12 सिंतंबर को इस ट्रेन के चलने की तैयारी शुरू कर दी है और सूत्रों का कहना है कि ट्रेन के रैक 10 या 11 को दुर्ग पहुंच सकते है. दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए यह दूसरी सीधी ट्रेन होगी. अभी तक दुर्ग-विशाखापट्टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस ही एक ट्रेन थी, जो सीधे विशाखापट्टनम जाती थी. वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब लोगों को दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए एक और नई ट्रेन मिल जाएगी.
इन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन
ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें, तो यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर रेलवे स्टेशन, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगड़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
दुर्ग में ही होगा रख-रखाव और मेंटेनेंस
रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन का रख-रखाव और मेंटेनेंस का काम दुर्ग रेलवे स्टेशन के कोचिंग यार्ड में बने कंपोजिट पिट में किया जाएगा. दुर्ग में इसके लिए पूरी व्यवस्था भी कर दी गई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय