October 25, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कार सहित शातिर ठग गिरफ्तार, नीलगिरी लकड़ी देने के नाम पर लाखों की ठगी

बस्तर.

बस्तर में शातिर ठग ने हैदराबाद के एक युवक को निलगिरी की लकड़ी देने के नाम पर पैसे ठग लिए जिसके बाद युवक ने मामले की रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज किया गया। जहाँ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने प्रार्थी के पास से एक हैरियर गाड़ी भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास में पैसे लेकर ठगी करने की शिकायते अंकित यादव के खिलाफ मिल रही थी।

प्रार्थी नरेन्द्र बाबू निवासी हैदराबाद ने अंकित यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास पैसे लेने के बाद लकड़ी नहीं दी और बदले में फर्जी वाला एक लोड़ ट्रक की फोटो तथा माल का फर्जी बिल वॉट्सऐप के माध्यम से भेज प्रार्थी को ठग लिया। थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह ने पहले शातिर ठग अंकित यादव के लिए टीम लगा कर पतासाजी की जिस पर पता चला कि आरोपी टाटा हैरियर गाड़ी में घुम रहा है।  आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि 1 लाख 75 हजार रूपये  प्रार्थी से ठगी कर लिया और नगद 40 हजार रूपये और टाटा हैरियर गाड़ी जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

You may have missed