कबीरधाम.
कबीरधाम पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि इस मामले को लेकर लड़की के परिजन ने 9 मई 2023 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भगाकर ले गया है।
पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया। बीते एक साल से पुलिस जांच कर रही थी। साथ ही दोनों की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामसिंह मेरावी पिता धनउ मेंरावी उम्र 20 निवासी ग्राम मराडबरा ने लड़की को भगा कर ले गया है। पटवा बैहर में रखा है। इसी गांव से पुलिस की टीम ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया है। नाबालिक बालिका ने पूछताछ में बताई कि आरोपी राम सिंह मेरावी शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर हैदराबाद ले गया था और वहां शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन वहां रखने के बाद पटवा बैहर ले आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2), (N) IPC और चार पॉस्को एक्ट जोड़ी गई। आरोपी से पूछताछ पर अपना अपराध करना स्वीकार किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय