कोरबा/पेंड्रा.
पेंड्रा थाना क्षेत्र के झाबर गांव स्थित बरघाट मवेशी बाजार में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर अचानक मौसम बदलने के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में तीन लोग आ गए। इससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो लोग झुलस गए है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पेंड्रा पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के शैला गांव के रहने वाले दलबीर मराबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोरबा जिले के ही रहने वाले हरीश सिंह शैला और छूहई भाड़ी के रहने वाले मंत्री भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें आनन-फानन में 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय