जांजगीर-चांपा.
जिले के खारी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में सहदेव मंझवार (40वर्ष) और राजकुमार कंवर ( 52 वर्ष ) जो कि केरा कछार पतरापाली गांव के रहने वाले हैं जोकि गतवा गांव की बाजार से सामान लेकर घर जा रहे थे।
वही दुसरे बाइक में दिलीप कश्यप (23 वर्ष) और जीजा महेश कश्यप (32 वर्ष) के साथ मुढ़ाहाली जिला कोरबा अपने जीजा को देखने के लिए जा रहे थे। इस दौरान दोनों की बाइक खारी गांव के सड़क पर दोनों बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनो बाइक में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम पहुंची हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया । जहा चारो लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय