October 21, 2026

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग और बस्तर संभाग में होगी बारिश, मौसम विभाग ने पांच दिन की दी चेतावनी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर बिलासपुर दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। वही सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 5 दिनों तक सरगुजा संभाग के अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधि जारी रहेगी इसके साथ ही एक दो जगह पर गलत चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बीते दिनों लगातार बारिश से मौसम ठंडा हो चुका है। ठंडी हवाएं चल रही है और रायपुर में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र कमजोर हो गया है, जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को राजधानी रायपुर सुमित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में धूप निकली। वही शाम तक एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश भी हुई।

You may have missed