October 22, 2026

छिंदवाड़ा की गेमर पायल धारे, जिन्होंने पीएम मोदी से की मुलाकात

छिंदवाड़ा
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के टॉप गेमर्स से बात की। इन गेमर्स में पायल धारे नामक युवती भी शामिल थीं, जो कि मध्‍य प्रदेश की ही रहने वाली है। पायल के यूट्यूब पर करीब 37 लाख सब्सक्राइबर्स है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। वे देश की एकमात्र महिला ऑनलाइन गेमर हैं।

पायल धारे छिंदवाड़ा जिले के गांव उमरानाला की रहने वाली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भिलाई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। उन्होंने 2019 में गेमिंग की दुनिया में कदम रखा था और इसमें पायल अब काफी सफल भी हो चुकी हैं।

पीएम मोदी ने 7 गेमर्स से की मुलाकात

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के टॉप-7 गेमर्स के साथ मुलाकात की। जिसका पूरा वीडियो आज जारी किया गया। पीएम मोदी और गेमर्स के बीच रोचक संवाद हुआ। पीएम मोदी ने अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट के साथ बात की और इनकी सक्सेस स्टोरी को जाना। इस दौरान गेमर्स ने पीएम मोदी को नमो-OP नाम दिया। OP का मतलब Over Powered.

You may have missed