नई दिल्ली
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर तलब किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को पांचवां समन भेजा है। केजरीवाल को 2 फरवरी को ईडी मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। ऐसे में केजरीवाल के पास इस बात पर विचार के लिए दो ही दिन का टाइम बचा है कि वह इस बार जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे या नहीं।
दिल्ली के सीएम इससे पहले 4 समन को दरकिनार कर चुके हैं। केजरीवाल ने ईडी के समन को हर बार अवैध बताकर नजरअंदाज किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहती है। खुद केजरीवाल ने टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में उन्हें कैंपेन से रोकने के लिए साजिश रची जा रही है और झूठे केस में गिरफ्तार किया जा सकता है।
कथित शराब घोटाले से जुड़े जिस केस में अरविंद केजरीवाल को समन किया गया है उसी में आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं तो राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह भी न्यायिक हिरासत में हैं। सिसोदिया और सिंह से पहले आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से दो सप्ताह की अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल