August 26, 2026

राज्यपाल हरिचंदन से मुख्यमंत्री बघेल ने की सौजन्य भेंट

रायपुर

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से रविवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया।  बैठक में राज्य के हित से जुड़े  विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

You may have missed