भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में कड़े कदम उठाने के साथ नित नए नवाचार भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर पुलिस ने सिटीजन काप से मिल कर ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे बायोमेट्रिक मशीन पर अँगूठा लगाते ही अपराधी का सम्पूर्ण रिकार्ड बिना विलंब प्राप्त हो जाएगा। इंदौर पुलिस ने 9 माह तक इसका ट्रायल किया है।
इस व्यवस्था के लिये इंदौर पुलिस को 40 मशीन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस नवाचार से संदिग्ध व्यक्ति और अपराधियों की पहचान सरल होगी और उन पर त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए बहनों में उत्साह है। सभी गाँव और वार्डों से आवेदन प्राप्त होना शुरू हो गए हैं। अब तक 6 लाख 96 हजार 522 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए पैसा माँगने वालों की जानकारी तत्काल 181 नम्बर पर फोन कर दी जाए। उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू