October 26, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे पीपल, कदम्ब और मौलके पौधे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, कदंब और मौलके पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भूपेन्द्र सिंह तथा बालक आर्यन माहाला ने अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाए। सर्वदीपक त्यागी, अमित माहाला, आदर्श माहाला, रितिक चौधरी तथा श्रीमती नुपुर सेनगुप्ता व श्रीमती कीर्ति माहाला भी पौधरोपण में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में पौधरोपण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का आव्हान किया।

 

You may have missed