October 23, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

बरगद, कदम्ब और महुआ के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कदम्ब और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ हरियाणा के सुभाष चंद्र विश्नोई ने पौधे लगाए, जो भूमिगत जल को बचाने का संदेश देने साइकिल यात्रा पर निकले है। विश्नोई अब तक 22 राज्यों में 23 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए भोपाल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पवन शर्मा, आनंद शर्मा और श्रीमती शकुंतला कुशवाहा ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे। पौधरोपण में इनके परिजन भी शामिल हुए।

 

You may have missed