पेसा एक्ट लागू करने पर जनजाति मंत्रणा परिषद के सदस्यों ने किया पौध-रोपण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजाति मंत्रणा परिषद के प्रतिनिधि-मंडल के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, कदंब और सामिया केसिया के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री चौहान का परिषद सदस्यों ने पेसा एक्ट लागू करने पर आभार व्यक्त करते हुए पौध-रोपण किया। प्रतिनिधि-मंडल द्वारा "ओ देश म्हारों रे घणों रूपालो रे-ओम्कार म्हारो बाबजी नर्मदा माई री" लोक गीत गाते हुए पौध रोपे। मुख्यमंत्री चौहान डॉ. रूप नारायण मंडावी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल से ने पेसा एक्ट के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र परमार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वहर्ष परमार, राम परमार, रणजीत मीना, विशाल मीना तथा विजय पटेल साथ थे।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते