भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में हेल्पिंग हैंड्स संस्था के प्रतिनिधियों के साथ गुलमोहर, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए। संस्था के राहुल शर्मा, श्रीमती सारिका चतुर्वेदी, सुअवी उदेनिया और बालक आस्तिक पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। संस्था गरीब बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं की जिम्मेदारी ले रही है। जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाएँ तथा नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही संस्था, स्वच्छता और पौध-रोपण जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय है।

More Stories
महाप्रबंधक पहुंची राजगढ़, भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना का किया निरीक्षण
अवैध शराब तस्करी पर मप्र पुलिस की सख्त कार्रवाही, झाबुआ व भोपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 66 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाकर मप्र पुलिस ने संवेदनशील एवं मानवीयता का परिचय दिया