भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के सुल्तानपुर जोड़ से पहले ग्राम घाट खमरिया में विवाह समारोह में भीषण सड़क दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल नागरिकों को एम्स भोपाल में भर्ती किया गया है। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भर्ती गंभीर घायलों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने एम्स भोपाल पहुंचे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान