October 20, 2026

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किए महाबोधि मंदिर दर्शन

गया/भोपाल
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार स्थित महाबोधि मंदिर के दर्शन किए। कल देर रात इस मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बोधगया में अहिंसा की शिक्षा देने वाले एवं भारतीय संस्कृति की पताका विश्व में फहराने वाले, भगवान बुद्ध के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत प्रसन्नता हुई।
डॉ यादव ने कहा कि आज संपूर्ण भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का महायज्ञ चल रहा है और मध्यप्रदेश सरकार भी इसे आगे बढ़ा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

 

You may have missed