भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में विजय प्राप्त करने पर क्षेत्र की जनता को बधाई दी है। उन्होंने जीत के लिए अमरवाड़ावासियों का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और अमरवाड़ा के विकास को और मजबूत करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली बार छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव जीते थे और इस बार विधानसभा उप चुनाव भी जीते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सरकार पर जनता का विश्वास, विचारधारा और जनता के बीच घनिष्ट रिश्ते का प्रतीक है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन