भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने और हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक बच्चों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रीवा के ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल आयु के मासूम बच्चों की असमय मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत बच्चों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन