भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत कुरैशी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि देश के तीन राज्यों के राज्यपाल रहे वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने भोपाल के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्वर्गीय अजीज कुरैशी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान