भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से बुरहानपुर सिंधी कपड़ा मार्केट के दंगा पीड़ित दुकानदारों के व्यवस्थापन के लिए तीन करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर जिला बुरहानपुर को उक्त राशि का संबंधित पीड़ित दुकानादारों को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विधायक बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में सिंधी कपड़ा मार्केट के प्रतिनिधि मंडल ने दुकानों के निर्माण के लिए शासन से सहायता स्वरूप अनुदान राशि देने की मांग रखी थी।
उल्लेखनीय है कि सिंधी कपड़ा मार्केट बुरहानपुर के अग्नि पीड़ित दुकानदारों को दुकानें दिलाने के लिए विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस निरंतर प्रयासरत थीं। इस निर्णय से बुरहानपुर के व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विधायक श्रीमती चिटनिस, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा व्यापारियों ने राशि स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक