भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खरगौन जिले के महेश्वर में माँ भागवत रेवा गौ-शाला पहुँचकर गौ-पूजन कर गौ-माता को गुड़ के लड्डू और गौ-ग्रास खिलाया। इक्कीस वर्ष पुरानी इस गौ-शाला में वर्तमान में 126 गौ-वंश हैं। इसका संचालन क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा समिति बनाकर किया जाता है। गौ-शाला संचालक समिति के विशाल गीते और दिलीप पाटीदार ने बताया कि गौ-शाला में प्रतिवर्ष नागर जी महाराज द्वारा भागवत कथा वाचन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुधारू गायों से प्राप्त दुध का विक्रय कर गौ-शाला को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि एवं गौ-सेवक मौजूद थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान