भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार 9 जुलाई को माँ जगदंबा मंदिर कोराड़ी में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने चिंतामणि गणेश मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता से देश और प्रदेशवासियों पर सर्वदा कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यवतमाल के कलम्ब में दीनदयाल प्रबोधिनी पहुंच कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने संस्थान के कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित प्रबुद्ध जन के साथ पौधा रोपा।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया