भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। एल एन्ड टी के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ई.पी. सजित तथा महाप्रबंधक मुरली मोहन मूर्ति तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के लिए निजी कम्पनियों को सहयोग और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने कम्पनी द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्यों और आगामी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान