भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या पर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। पूजा-अर्चना पं. राजेश गुरु ने सम्पन्न कराया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने शॉल और श्रीफल भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और अनादिकल्पेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान