भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। साथ ही कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।
वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक