धार
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कुक्षी के मंडी प्रांगण में आयोजित पेसा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान खाटला पंचायत को सम्बोधित करते हुए पेसा एक्ट के प्रावधानों के बारे में सरपंचों से सीधी बात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ ही अन्य कई अधिकार भी ग्राम सभाओं को दिए गए हैं। अब आप लोगों को गाँव को सशक्त बनाना है। आप सब अपनी पंचायतों में पेसा एक्ट के बारे में बताएं। फैसला अब ग्राम सभाओं में होना है। इसलिए गाँव के लोगों में इसके विभिन्न पहलू के बारे में आपको भी जागरूकता लानी है।
खाटला पंचायत के दौरान बाग के सरपंच धर्मेंद्र बामनिया ने ग्राम सभाओं को व्यापक रूप से अधिकार संपन्न बनाने के लिये मुख्यमंत्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया। निसरपुर के सरपंच श्री अंतिम पटेल ने भी धन्यवाद दिया। इस दौरान सांसद श्री वीडी शर्मा और क्षेत्रीय सांसद श्री छतरसिंह दरबार भी उपस्थित रहे।

More Stories
संतोष वर्मा के अमर्यादित बोल अनवरत जारी… सत्ताधारी मौन, ब्राह्मण संगठन आंदोलन को मजबूर!!!
महाप्रबंधक पहुंची राजगढ़, भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना का किया निरीक्षण
अवैध शराब तस्करी पर मप्र पुलिस की सख्त कार्रवाही, झाबुआ व भोपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 66 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त