August 17, 2026

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सिखाता है कि देश सबसे ऊपर है।

यह दिन हमें देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को अपने अदम्य साहस और शौर्य से विपरीत परिस्थितियों में भी घुसपैठियों से कारगिल को मुक्त कराकर झ्आॅपरेशन विजयझ् में सफलता प्राप्त की। इस गौरवशाली दिन की याद में हम हर साल कारगिल विजय दिवस मनाते है। यह देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है।

You may have missed