October 26, 2026

मुख्यमंत्री साय ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

रायपुर

वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी कलेक्टरों व एसपी को कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर व एसपी से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए, जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई होने चाहिए। राजस्व मामलों के निराकरण की देरी पर भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व प्रकरण निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राज्य में कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। राजस्व से जुड़े सभी काम तत्काल होने चाहिए।

You may have missed